Dehradun News

उत्तराखंड में सनकी दामाद ने पहले झूठ बोला, फिर सास को लोहे की रॉड से पीटा

Ad

ऋषिकेश: इस बार एक बेहद खतरनाक मामला देवभूमि की योगनगरी ऋषिकेश से सामने आया है। जहां एक दामाद को ऐसी सनक चढ़ी कि उसने आव देखा ना ताव और अपनी सास को अपने घर ले जाकर लोहे की रॉड से पीटा। उसका सिर दीवार में मारकर लहुलुहान कर दिया। गनीमत रही कि महिला किसी तरह वहां से भाग निकली।

ADVERTISEMENTS Ad

पूरा मामला ऋषिकेश के पशुलोक विस्थापित की गली नंबर दो का है। दरअसल, गली नंबर 9 निवासी प्रभुनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका दामाद ओमप्रकाश (गली नंबर 2 निवासी) सनकी प्रवृत्ति का है। तहरीर के अनुसार दामाद एक दिन उनकी ससुर की दुकान पर आकर बोला कि उनकी बेटी सीढ़ियों से गिर गई है। उसे अस्पताल ले जाना है।

यह बात सुनकर ससुर ने अपनी पत्नी मुन्नी देवी को दामाद के साथ भेज दिया। वह खुद भी दुकान बढ़ाने लगे। जब वह आधे रास्ते पहुंचे तो देखा कि पत्नी बदहवास और खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई है। तब उन्हें पत्नी ने बताया कि दामाद उन्हें झूठ बोलकर अपने घर ले गया था। घर ले जाकर सनकी दामाद ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर लोहे की रॉड से पीटा।

बाद में उसने दीवार पर सिर पटक पटक कर मारा। उसने गले में रस्सी डालकर खींचकर उनको मारने का प्रयास भी किया। वो तो अच्छा हुआ कि किसी तरह से वह मौके से अपनी जान बचाकर भागी। कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडेय ने बताया कि संपत्ति को लेकर भी विवाद का मामला पता चला है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top