Dehradun News

उत्तराखंड में दिल दहला देने वाला मामला, पत्नी से विवाद हुआ तो व्यक्ति ने खत्म किया पूरा परिवार

Ad

देहरादून: प्रदेश की राजधानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। जी हां, अमूमन तौर पर प्रतिदिन पूजा पाठ करने वाले व्यक्ति ने अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर डाली। फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूरा मामला देहरादून के डोईवाला क्षेत्र का है। जहां सोमवार की सुबह एक बड़ा ही गंभीर मामला सामने आया। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या का मामला सामने आने के बाद मानो हड़कंप मच गया। बता दें कि आरोपित महेश अपने परिवार के साथ डोईवाला में रानीपोखरी के नागघेर में रह रहा था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के थाना अतर्रा जिला बांदा का रहने वाला है।

पंडिताई का काम करने वाले महेश ने पांचों हत्याओं से पहले पूजा पाठ किया था और उसके बाद एक-एक कर अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। आरोपित महेश की चौथी बेटी अपने बुआ के घर गई हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपित की मां मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसकी एक बेटी दिव्यांग थी।

आरोपित ने अभी तक कुछ नहीं बताया है। फिलहाल उसके स्वजनों को बुलाया गया है। एसएसपी दलीप सिंह कुमार और एसपी देहात कमलेश उपाध्याय मौके पर उपस्थित हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार दिनभर पूजा पाठ करने की वजह से महेश का उसकी पत्नी के साथ विवाद रहता था। सोमवार सुबह भी विवाद हुआ था।

मृतकों के नाम

बीतन देवी उम्र 75 वर्ष- माता

नीतू देवी उम्र 36 वर्ष- पत्नी

अपर्णा उम्र 13 वर्ष- पुत्री

स्वर्णा उर्फ गुल्लो उम्र 11 वर्ष – पुत्री

अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष – पुत्री

ADVERTISEMENTS Ad
To Top