Haridwar News

नशा बुरी चीज है…उत्तराखंड में युवक ने दोस्त को कुल्हाड़ी से मार डाला

Ad

हरिद्वार: नशा चाहे कैसा भी हो…अति से ज्यादा हो तो एक नहीं कईयों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। इस बार देवभूमि से आई एक सनसनीखेज खबर ने सभी को चौंका दिया है। नशे में होने के बाद दो दोस्तों में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे को कुल्हाड़ी से मार डाला।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र का ये मामला है। कबूलपुर रायघटी का रहने वाला नरेंद्र गांव के ही अपने दोस्त धर्मपाल के साथ गांव के बाहर शराब पीने गया हुआ था। तभी नशे की हालत में दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इस कदर बढ़ा कि धर्मपाल ने नरेंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। नरेंद्र को गंभीर रूप से घायल स्थिति में किसी ने देखा तो परिवार को सूचित किया। अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। कोतवाल अमरजीत सिंह पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारोपित को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top