Haridwar News

उत्तराखंड में युवक ने अपनी पत्नी को दी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

Ad

हरिद्वार: दहेज उत्पीड़न के कई मामले आपने सुने और देखे होंगे। मगर इस बार तो हद ही हो गई। जनवरी में शादी के बंधन में बंधी युवती के लिए उसके पति ने मुसीबत खड़ी कर दी है। पति ने मन मुताबिक दहेज नहीं मिलने के बाद विवाहिता के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कनखल के जगजीतपुर की रहने वाली पीड़ित युवती ने पुलिस में शिकायत की है और तहरीर देकर बताया है कि उसकी शादी बीते जनवरी माह में वकुल नारंग निवासी बी दून विहार कॉलोनी लेन नंबर तीन जाखन देहरादून से हुई थी। मगर उसके ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। इसीलिए उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

पीड़िता ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। यह भी बताया कि उसके ससुराल वालों ने मायके से मिले जेवर अपने पास रख लिए आरोप यह भी है कि पति ने अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी है और साथ ही दहेज और पैसों की मांग पूरी ना होने तक मार पीट कर हत्या करने की धमकी भी दी है। इंस्पेक्टर कनखल मुकेश सिंह चौहान के मुताबिक ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top