Haridwar News

ऋषभ पंत कार हादसा, अब मर्सिडीज़ कंपनी करेगी जांच

Ad

रुड़की: पिछले साल के आखिर में भारतीय स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे। इस हादसे में कई सारे पहलू अबतक निकल कर सामने आ चुके हैं मगर कुछ भी अचंभित करने वाला तथ्य साबित नहीं हो सका है। अब ऋषभ पंत की कार में लगी आग की जांच की जिम्मेदारी खुद मर्सिडीज कंपनी लेने जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि हाल वक्त की बात करें तो कार नारसन पुलिस चौकी में खड़ी की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि यदि कंपनी की ओर से कार मांगी जाती है तो कागजी कार्रवाई के बाद कार उन्हें सौंप दी जाएगी। गौरतलब है कि हादसे के फौरन बाद कार में भयंकर आग लग गई थी। दिल्ली की सेव लाइफ फाउंडेशन की टीम ने कार की जांच की थी।

बताया जा रहा है कि फाउंडेशन इस रिपोर्ट को केंद्र सरकार को उपलब्ध कराएगी। ऋषभ की मर्सिडीज बेंज कार में आग लगने की घटना से कंपनी भी सकते में है। इसलिए खुद कंपनी भी जांच करना चाहती है। एनएचएआई के डीजीएम राघव त्रिपाठी ने बताया कि कंपनी अपने स्तर से कार की जांच कर सकती है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने कहा कि कार पुलिस की निगरानी में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top