Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी वार्ड 60 में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम, शहीद की पत्नी को सम्मान

Ad

हल्द्वानी: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के वीर जवानों के सम्मान के लिए ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम किया जा रहा है। 13 अगस्त को गौजाजाली उत्तर वार्ड नंबर 60 में निवासी सीआरपीएफ के शहीद जवान की पत्नी ललिता देवी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट संदीप सिंह बिष्ट द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद मनोज मठपाल व सम्मानित पूर्व सैनिक भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि पीएम मोदी ने 30 जुलाई को मन की बात’ के 103वें संस्करण के दौरान ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की घोषणा की थी। इस अभियान में वीरों को याद करने के लिए देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान नौ अगस्त को शुरू हुआ और समापन समारोह 30 अगस्त को निर्धारित है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top