Uttarakhand News

उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलो में बारिश और बर्फबारी की संभावना

Ad

Uttarakhand weather report:- उत्तराखंड में बीते कुछ वक्त से मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा। बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा समय समय पर अलर्ट भी जारी किया जा रहा है। हाल ही आई मौसम विभाग की रिप्रट के अनुसार, उत्तराखंड में अब कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों ने पहाड़ों पर अब बर्फबारी के साथ बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के प्रमुख जिले जैसे कि उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में आज बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड राज्य के पहाड़ी इलाकों पर तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऊंचाई वाले इलाकों पर बर्फबारी की वजह से तापमान लगातार गिरता जा रहा है। वहीं, नाले और झरने भी अब जमने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश की राजधानी देहरादून में आज आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के भी आसार हैं। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार कुमाऊं की ऊंची चोटियों पर हल्के हिमपात की सूचना है। यूं तो निचले इलाकों में बादल विकसित होने से तापमान में भी मामूली वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड अब भी बरकरार है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं। आसपास के निचले इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top