Uttarakhand News

मौसम विभाग की भविष्यवाणी ! इस दिन पहुंचेगा उत्तराखंड में मानसून

Ad

Uttarakhand news: Weather news: उत्तराखंड में इस वर्ष भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी लगातार रिकोर्ड तोड़ रही है। भीषण गर्मी के वजह से मैदानी क्षेत्रों के लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लेकिन उत्तराखंड के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 18 जून से प्री-मानसून का दौर चलेगा। इस दौरान प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। और प्रदेश में मानसून 23-24 जून को दस्तक दे सकता है। ( Monsoon is expected to reach in uttarakhand on june 23rd-24th )

ADVERTISEMENTS Ad

15 और 16 जून को हल्की बारिश

मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि प्री-मानसून से पहले मैदानी क्षेत्रों में 14, 15 और 16 जून को गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 जून को प्रदेश के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 17 जून को प्रदेशभर में बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। ( Uttarakhand Monsoon updates ) 

गुरुवार का तापमान

गुरुवार को उत्तराखंड में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को रुड़की में सर्वाधिक 43.5 डिग्री , देहरादून में 42.4 डिग्री और पंतनगर में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं नैनीताल में 36.8 डिग्री, मुक्तेश्वर में 31 डिग्री और टिहरी में 31.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। ( Temperature on thursday )

हल्द्वानी में गर्मी से लोग परेशान

वहीं बात करें हल्द्वानी की तो इस साल हल्द्वानी में गर्मी ने पिछले कई सालों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भीषण गर्मी के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों से शहर में गर्मी ने लोगों के पसीने निकाल दिए हैं। हल्द्वानी में बीते बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top