Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी वन विभाग के मिनी कर्मचारियों ने किया कार्य बाहिष्कार

Ad

हरिद्वार: वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी धर्म सिंह मीणा द्वारा प्रभाग के समस्त कार्मिकों के साथ उत्पीड़नात्मक कार्यवाही, अभद्र व्यवहार एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किये जाने के विरोध में प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार बुधवार को पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार किया गया। जिसका असर हल्द्वानी में भी देखने को मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि हल्द्वानी शाखा के बैनर तले हल्द्वानी/रुद्रपुर स्थित वन कार्यालयों के समस्त मिनी कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार करते हुए अरण्य भवन, रामपुर रोड के कार्यालय परिसर में एकत्र हो कर एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। जिसमें हल्द्वानी/रुद्रपुर के सैकड़ो सदस्यों ने भाग लिया। सभा को सर्वश्री संजय सनवाल, रमेश सिंह नेगी, संतोष जोशी, विपिन मसीह, अम्बादत्त भट्ट, सतीश तिवारी, देवेंद्र बिष्ट, श्रीमती भगवती बिष्ट, अंजू तिवारी, कमला भाकुनी सहित अनेकों वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top