Nainital-Haldwani News

नैनीताल बेतालघाट में खनन विभाग ने मारा छापा, कई गाड़ियां पकड़ी गई और एक क्रैशर को किया सीज

Ad

हल्द्वानी: जिले में अवैध खनन पर प्रशासन का प्रहार शुरू हो गया है। लगातार शिकायत मिलने के बाद डीएम गर्ब्याल के निर्देश पर खनन विभाग के अपर निदेशक राज पाल लेघा और एसडीएम राहुल शाह ने छापेमारी की। बेतालघाट क्षेत्र में अवैध खनन भंडारण और परिवहन की रोकने के लक्ष्य से ये छापेमारी की गई और अधिकारियों को सफलता भी मिली। के लिए की गई। छापेमारी में गई टीम को चार डंपर ओवरलोडिंग करते हुए मिले और उन्हें तुरंत सीज कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके साथ ही छापेमारी टीम ने बैजनाथ क्रेशर द्वारा वाहनों को अधिक उप खनिज विक्रय कर कम रॉयल्टी जमा करते हुए पाया गया, जिस पर क्रेशर द्वारा रॉयल्टी चोरी का मामला सामने आया। इसके साथ ही 2045 घन मीटर उप खनिज अवैध पाया गया है। छापेमारी टीम ने क्रेशर का चालान कर मौके पर ही सीज कर क्रेशर संचालन बंद कर दिया है तथा ई रमन्ना पोर्टल आईडी भी बंद कर दी है। अपर निदेशक खनन राजपाल लेघा द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top