Uttarakhand News

सीएम धामी को मंत्री महाराज की सलाह, आप जरूर लगाएं काला टीका

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हाल ही में एक निजी संस्था के सर्वे में देश का सर्वाधिक हैंडसम मुख्यमंत्री चुना गया था। इसके बाद से सीएम धामी की काफी चर्चाएं देश भर में हुई। सोशल मीडिया पर भी सीएम धामी का क्रेज लगातार देखने को मिलता रहता है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी बीच उन्हें कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सलाह दे डाली है। मंत्री महाराज ने कहा कि सीएम धामी के हैंडसम चुने जाने पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक काला टीका लगा लेना चाहिए। देवभूमि के लोग वैसे भी सुंदर होते हैं। क्योंकि यहां देवताओं का वास होता है। इसलिए नजर उतारी जानी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top