Uttarakhand News

प्यार के झांसे में नकद और सोना ले कर तीन बच्चों की मां के साथ गायब हुआ नाबालिग

Ad

किच्छा:–प्यार में धर्म जाति और उम्र की कोई सीमा नहीं होती। एक ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र से सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां अपने मकान मालिक के नाबालिक बेटे को लेकर फरार हो गई। नाबालिग घर में रखें गहने एवं हजारों की नगदी अपने साथ ले गया।

ADVERTISEMENTS Ad


लड़के के पिता ने पुलिस को बताया कि महिला ने उसके नाबालिग बेटे को अपने प्यार के जाल में फंसाया जिस कारण बेटा घर से 42000 नकद व सोना ले कर उस के साथ गायब हो गया। लड़के के पिता द्वारा दी गई तहरीर पर पति द्वारा कमरा खाली ना करने का भी आरोप लगाया है।


पीड़ित पिता ने बताया कि 2 वर्षों से मोहल्ले में ये पति पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ दूसरे मकान में किराए पर रहते थे। करीब डेढ़ महीने पहले मकान मालिक से विवाद होने पर पति पत्नि अपने बच्चों के साथ उनके घर आए और कमरा किराए में देने की मांग रखी। पिता ने बताया कि 23 सिंतबर को नाबालिग पुत्र रोजगार के लिए दिल्ली जाने का कहकर घर से दिल्ली के लिए निकल गया। दुकान से घर पहुंचने पर उन्हें पता चल कि वो घर में रखी 42000 की नगदी, सोने के एक जोड़ी कुडंल तथा एक जोड़ी चांदी की पायल अपने साथ ले गया है, जो पिता द्वारा पुत्री की शादी के लिए रखा गया था। साथ ही यह भी पता चला कि वह अपने मकान में रह रही तीन बच्चों कि मां के साथ गायब है। पुलिस ने नाबालिग और महिला की खोज शुरु कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top