Nainital-Haldwani News

अस्पताल के शौचालय में किशोरी ने दिया मृत बच्चे को जन्म, रामनगर में हर कोई हैरान

Ad

रामनगर: संयुक्त चिकित्सालय रामनगर से एक बेहद ही गंभीर मामला सामने आया है। सोमवार को अस्पताल के शौचालय में एक किशोरी के मृत बच्चे को जन्म देने के बाद से हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि माह पहले एक युवक उसे घर से भगा ले गया था। फिलहाल परिवार की तरफ से कोतवाली में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक रामनगर कोतवाली अंतर्गत छह माह पहले क्षेत्र निवासी एक किशोरी को युवक भगा ले गया था। तीन दिन बाद वह खुद घर आई थी। पुलिस का कहना है कि उस समय परिवार ने युवक के खिलाफ एक्शन नहीं लिया था। अब बीती 17 सितंबर को किशोरी के पेट दर्द होने पर उसे परिजनों ने संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।

इसी बीच किशोरी ने चिकित्सालय के बाथरूम में मृत बच्चे को जन्म दे दिया। बहरहाल, रामनगर कोतवाली में आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी गई है। एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने कहा कि सोमवार को तहरीर मिली थी। अर्जुन नाम के युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। युवक के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top