Regional News

रुद्रपुर: नाबालिग ने बच्चें को दिया जन्म, नवजात कॉलोनी के शौचालय में मिला

Ad

​रुद्रपुर: शहर के पॉश कॉलोनी ओमेक्स में एक नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म देने की घटना ने हड़कंप मचा दिया है।   मिली जानकारी के मुताबिक लोकलाज के डर से बच्चे को बेसमेंट के शौचालय में  फेक दिया गया था।  लोगों को इस बारे में तब पता चला जब बच्चे के रोने की आवाज कॉलोनी से आने लगी। इस घटना के सामने आने के बाद कॉलोनी वालों ने बच्चे को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  बताया जा रहा है कि  नाबालिग लड़की एब्रो अपार्टमेंट में एक दंपति के घर मे नौकरी करती है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने नाबालिग लड़की को अस्पताल में भर्ती करा दिया है और पूछताछ कर रही है।पुलिस दंपति से भी पूछताछ कर रही है, जो नामी ऑटो कंपनी और बैंक में कार्यरत है। इस मामले में एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि लड़की के परिजन अंबेडकर नगर के रहने वाले है जिन्हें बुला लिया गया है। अगर केस को सुलाझाने के लिए डीएनए टेस्ट की जरूरत पड़ेगी तो वो कराया जाएगा। इस घटना से चर्चा का दौर शुरू हो गया है देखने वाली बात होगी की पुलिस कब तक नाबालिग लड़की का शोषण करने वाले को अपनी गिरफ्त में लेती है?

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top