Nainital-Haldwani News

सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, पॉस्को का मामला दर्ज

Ad

हल्द्वानी: हल्द्वानी में एक नाबालिग किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। इस मामले में परिजनों की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। इसके चलते डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नवजात बच्ची डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के एनआईसीयू में है। वहीं मां और बेटी भी इस मामले में कुछ कहने से बच रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक,मुरादाबाद निवासी एक महिला अपने तीन बेटियों और एक बेटे के साथ हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। महिला घरों में काम कर अपने बच्चों की परवरिश कर रही है तो वही उसका पति शराब का आदी है।

 8 दिसंबर को उसकी 16 वर्षीय बेटी ने सुशीला तिवारी अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जो कि नवीं की छात्रा है।

बच्ची के जन्म के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल प्रशासन ने बच्ची के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की मांग की, तब खुलासा हुआ कि छात्रा नाबालिग है। उसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना मुखानी थाने को भेजी। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की।  मुखानी थाना पुलिस के अनुसार परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई, जिसके बाद पुलिस ने खुद पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच की जा रही है। नवजात बच्ची को सुशीला तिवारी अस्पताल के एनआईसीयू में रखा गया है।  पुलिस कोशिश कर रही है कि बच्ची का पिता कौन है और नाबालिग के साथ किसने ऐसा कृत्य किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top