Uttarakhand News

नैनीताल जिले में पांच दिन से लापता किशोरी का नहीं चल पा रहा है पता, परिवार ने लगाई मदद की गुहार

Ad

Nainital news: नैनीताल जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। नैनीताल जिले के गरमपानी में समीपवर्ती चापड़ गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई नाबालिग किशोरी का पांच दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। ( Minor Girl missing from five days )

ADVERTISEMENTS Ad

12 अगस्त से लापता

बता दें कि समीपवर्ती ताड़ीखेत ब्लॉक के चापड़ गांव निवासी नाबालिग किशोरी बीते 12 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिवार ने खोजबीन की पर किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि आखरी बार उसके पातली के पास देखा गया था। जिसके बाद परिवार ने राजस्व और पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई। राजस्व उपनिरीक्षक कुबेर सिंह मेहरा के अनुसार गुमशुदगी दर्ज की जा चुकी है और किशोरी को तलाशने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। ( Minor Girl missing from five days From garampani )

परिवार ने लगाई मदद की गुहार

किशोरी के पिता हरीश राणा ने अनहोनी का अंदेशा जताते हुए जल्द बेटी की खोजबीन किए जाने की गुहार लगाई है। गांव के लोगों ने भी किशोरी को जल्द से जल्द खोजने की मांग उठाई है। किशोरी का पता न चल पाने से परिवार की चिंता बढ़ते ही जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top