Haridwar News

देवभूमि शर्मसार, मानसिक रूप से बीमार युवती को दो युवकों ने बनाया गंदी हरकत का शिकार

Ad

हरिद्वार: मानसिक रूप से बीमार युवती की बीमारी का फायदा उठाकर दो पड़ोसियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। यह मामला बहादराबाद क्षेत्र का है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल संदिग्धों से पूछताछ के बाद आरोपियों की पहचान हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने जानकारी दी और बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। इस मामले को पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने अंजाम दिया। जब पीड़िता ने अपने घरवालों को यह बात बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। तहरीर पर मामला दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top