Haridwar News

अपनी दीदी के घर उत्तराखंड आई थी किशोरी, जीजा की हरकत ने सबको हैरान कर दिया

Ad

हरिद्वार: साली जीजा के बीच के रिश्ते पर असंख्य जोक्स बनते हैं। मगर इस बार देवभूमि से इस रिश्ते को तार तार करने वाला मामला सामने आया है। रुड़की में एक नाबालिग युवती ने अपने जीजा पर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर जीजा समेत अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यहां गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में गाजियाबाद निवासी नाबालिग बहन अपनी बड़ी बहन के ससुराल आई हुई थी। तभी एक रोज नहाते हुए उसके जीजा ने चुपके से उसका वीडियो बना लिया। बाद में ब्लैकमेल कर नाबालिग साली से दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जीजा ने जान से मारने की धमकी भी दी। ले

जब मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना बढ़ने लगी तो नाबालिग साली ने दुष्कर्म की बात बहन को बता दी। बहन ने विरोध किया तो गाली-गलौज कर परिवार को जान से मारने की धमकी मिली। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि जीजा समेत चार लोगों के खिलाफ धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top