Champawat News

शिमला में मिली चंपावत के लापता SDM चन्याल की लोकेशन

File Photo - Tripoto
Ad

चंपावत: एसडीएम चंपावत सदर अनिल चन्याल का पता आखिरकाल चल गया। उनकी लोकेशन शिमला में ट्रेस हुई थी। जिसके बाद उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी से उनकी बात हो गई है। उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए शिमला आने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि एसडीएम अनिल चन्याल ने कुछ दिनों पहले तत्काल 15 दिन की छुट्टी मांगी थी। मगर मॉनसीन सीजन के कारण उन्हें छुट्टी नहीं दी गई थी। जिसके बाद वह पिछले दो दिनों से लापता हो गए थे। उनके आवास व दफ्तर दोनों जगह ताला लटका हुआ था। जबकि फोन भी बंद था।

ऐसे में किसी को उनके बारे में जानकारी नहीं होने से मामला गंभीरता से लिया जा रहा था। पुलिस में रिपोर्ट लिखाने के बाद टीमों को खोजबीन के लिए लगा दिया गया था। मगर अब उनका पता लग गया है। डीएम भंडारी को उन्होंने बताया है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए आकस्मिक स्वास्थ्य लाभ के लिए वह चले गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top