Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी गन्ना सेंटर के पास निलांचल कॉलोनी फेस-2 निवासी व्यक्ति का मिला शव

Ad

हल्द्वानी:रामपुर रोड गन्ना सेंटर के पास हरिपुर जमन सिंह गांव में स्थित खड़िया फैक्ट्री के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पुलिस को दी गई। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज संचित राठौर ने बताया कि मृतक की पहचान 45 वर्षीय मुकेश कांडपाल निलांचल कॉलोनी फेस-2 के रूप में हुई है। वह लापता था और पल्लेदारी का काम करता था। पुलिस को शव पर किसी भी तरीके से चोट के निशान नहीं है, लेकिन शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण पता लग पाएगा। फिलहाल पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top