Nainital-Haldwani News

दो अक्टूबर को मिशन स्वच्छता पर उतरेगा जिला नैनीताल

Ad

नैनीताल: गांधी जयंती के मौके पर कार्यक्रम के आयोजन के विषय पर अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बीएल फिरमाल ने बताया कि जिले के सभी ब्लाकों व तहसीलों में प्रातः 6.30 बजे से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस रैली में स्कूलों के बच्चों, अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों भाग लेंगे। सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों में भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। उसके बाद महात्मा गांधी और स्व. लालबहादुर शास्त्री जी के चित्रका अनावरण कर माल्यापर्ण किया जायेगा। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

अपर जिलाधिकारी फिरमाल ने नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गांधी जी की मूर्ति और बस्तियों में सफाई अभियान चलाया जाए।  सभी 2 अक्टूबर को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित महात्मा गांधी जी की मूर्ति के साथ ही अन्य महापुरुषों की मूर्तियों, पार्क और मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि स्कूलों में  निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी। प्रत्येक वर्षों की तरह अपरान्ह 12 बजे से राष्ट्रीय औद्योगिक व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान कैन्ट नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। अपरान्ह 2.00 बजे से विभिन्न स्कूलों, विभागों द्वारा जलूस, झांकियां निकाली जायेगी।शाम 6 बजे से नगरपालिका हाॅल में एक आम सभा का आयोजन किया जायेगा। 2 अक्टूबर को जनपद की सभी शराब की दुकानें के साथ ही मीट-मुर्गा की दुकानें भी पूर्ण रूप से बंद रहेंगी।

यह भी देखें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top