Sports News

विधायक और खेल मंत्री मनोज तिवारी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए

Ad

Cricketer Manoj Tiwari: Ten Thousand Runs: भारत के लिए क्रिकेट खेल चुके और बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान मनोज तिवारी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। मनोज तिवारी क्रिकेटर के अलावा एक नेता भी हैं। वो बंगाल से विधायक हैं और खेल मंत्री भी हैं। मनोज तिवारी ने साल 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट के लिए अपने रिटायरमेंट को वापस ले लिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

मनोज तिवारी ने असम के खिलाफ खेलते हुए 10 हजार रन पूरे किए। मनोज तिवारी ने असम के खिलाफ हाफ सेंचुरी जड़ने के दौरान फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए। इस तरह वह कम से कम भारत के ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिसने किसी राज्य के मंत्री होते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में डेब्यू करने वाले मनोज ने भारत के लिए 12 वनडे खेले, जबकि एक शतक और एक अर्धशतक सहित कुल 287 रन बनाए। दूसरी ओर, टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 3 मैच खेले और 15 रन बनाए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह 30 शतक लगा चुके हैं। वहीं उन्होंने 229 पारी में 10062 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 303 रन है।

बंगाल के पिछले विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की टीएमसी ने क्रिकेटर मनोज तिवारी को हाबड़ा शिवपुर विधानसभा प्रत्याशी बनाया। इस से उन्होंने सीट से चुनाव लड़ा और जीत भी गए। जीत का अंतर भी कोई साधारण अंतर से ना था, वह अपने प्रतिद्व्ंद्वी को 32 हजार 339 मतो से पराजित किए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top