Rajasthan

राजस्थान में चुनाव से पहले होगा परिवर्तन, कांग्रेस के विधायक का दावा

महापंचायत ने एक सुर में की राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग
Ad

नई दिल्ली: राजस्थान में चुनाव से पहले कांग्रेस तैयारियों की बात कर रही है लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर बयानबाजी जारी है। कांग्रेस विधायक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले नेृत्व परिवर्तन होने वाला है। उन्होंने कहा कि रायपुर अधिवेशन के बाद कभी भी बदलाव हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

पायलट समर्थक विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा के इस बयान के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा के दावे से पहले सचिन पायलट ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा था कि आखिर किसके दबाव में आकर विधायकों ने इस्तीफे दिए थे इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के तीन नेताओं को अनुशासनहीनता का नोटिस जारी हुआ था लेकिन आगे कोई एक्शन नहीं लिया गया। सचिन पायलट ने कहा था कि नियम सभी के लिए बराबर होते हैं भले ही कोई बड़ा हो या छोटा।

विधायक बैरवा ने ये भी कहा कि पायलट और गहलोत दोनों को पार्टी के एसिट हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत पार्टी के फिक्स्ड डिपाॅजिट और पायलट वर्किंग कैपिटल करार दिया। उन्होंने कहा कि पायलट विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की नैया पार लगा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top