Almora News

जारी रहेगा दलबदली का सिलसिला! कुंजवाल बोले कांग्रेस में आएंगे भाजपा के छह विधायक

जारी रहेगा दलबदली का सिलसिला! कुंजवाल बोले कांग्रेस में आएंगे भाजपा के छह विधायक
Ad

जागेश्वर: प्रदेश की राजनीति में गरमी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दलबदल की राजनीति शुरू होने के बाद नेताओं के हर कदम को बड़ी बारीखी से देखा जा रहा है। अब जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने इस बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि छह भाजपा विधायक 15 दिनों के अंदर कांग्रेस पार्टी में आने वाले हैं। इस बयान के बाद से ही प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव दहलीज पर खड़े हैं। राजनीतिक दलों ने चालें चलना शुरू कर दिया है। पार्टियां अपना अपना कुनबा बढ़ाने पर जोर दे रही हैं। बीते दिनों सबसे बड़ा झटका भाजपा को लगा जब कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने पुत्र संजीव आर्य (नैनीताल विधायक) के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया।

इसके बाद कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने कई बयानों में जिक्र किया कि अभी तो शुरुआत है। अभी तो भाजपा के और भी विधायक कांग्रेस में आने वाले हैं। इसके बाद से ही तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अब फिर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने बयान देकर राजनीति में तहलका मचा दिया है।

रविवार को प्रेस वार्ता में जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि उत्तराखंड के 6 विधायकों से लगातार बात चल रही है। भाजपा के इरादों से परेशान ये विधायक जल्द ही कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने किसी का नाम नहीं बताया। इसके साथ ही कुंजवाल ने सरकार की नीतियों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार कांग्रेस की तरह विकास कार्य नहीं कर पा रही है। भाजपा को जनता अब सबक सिखाने वाली है। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top