Uttarakhand News

उत्तराखंड: विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने बीजेपी पर साधा निशाना

Ad

अल्मोड़ा: द्वाराहाट विधानसभा के मासी में सोमनाथ मेले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह पहुंचे है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का मालाओं और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम में द्वाराहाट विधानसभा के विधायक कांग्रेस से मदन सिंह बिष्ट के साथ रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल, भिकियासेण विधायक महेश जीना आदि मौजूद रहे साथ राज्य पलायन आयोग व प्रदेश संगठन प्रभारी भाजपा के अनिल साही मौजूद रहे।

द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट उस वक्त नाराज हो गए जब अनिल साही मुख्यमंत्री के लिए स्वागत भाषण पढ़ने के जाने लगे तो विधायक मदन सिंह बिष्ट ने प्रोटोकाल का पालन करने को कहा। उन्होने कहा कि भाजपा का नही बल्कि सोमनाथ मेले का मंच है इसलिए स्वागत भाषण स्थानीय विधायक द्वारा पढ़ा जायेगा।

इसके बाद विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले पांच सालों सालों से कोई भी महत्वपूर्ण कार्य नहीं किया है। जबकि कांग्रेस के समय में सड़क और मासी में आईटीआई संस्थान खोला गया था।

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि चौखुटिया मासी सड़क और द्वाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उच्चीकरण करने का प्रस्ताव दिया है ।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमनाथ मेले की बधाई दी और कहा कि इस प्रकार के मेले हमे हमारी संस्कृति से जोड़ने का काम करती है। इन मेलों को आगे बड़ाने में सहयोग करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने मेले को पांच लाख रूपये देने की घोषणा की ओर अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मासी के उच्चीकरण की बात की और चौखुटिया खेड़ा सड़क का नव निर्माण जैसे कुछ कार्यों के अलावा मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top