Nainital-Haldwani News

SSP नैनीताल से मिले विधायक, लापता छात्राओं को खोजने के लिए युद्धस्तर पर चले अभियान

Ad

Haldwani News: Banbhulpura Police Station: Girls Missing: बीते 20 जून को जवाहर नगर, राजपुरा क्षेत्र ( थाना बनभूलपुरा) की दो नाबालिग छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया। दोनों बच्चियों की कुशलता और बरामदगी को लेकर मंगलवार को हल्द्वानी कांग्रेस के शिष्टमंडल ने विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में एसएसपी नैनिताल से मुलाकात की और लापता बेटियों की सकुशल बरामदगी हेतु युद्धस्तर पर खोजबीन करने की मांग संबंधित ज्ञापन प्रेषित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कल उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और परिजनों ने उन्हें बताया गया कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक लापता बेटियों की कोई जानकारी नही मिल पा रही। अपनी लापता बेटियों की कुशलता और बरामदगी को लेकर वे काफी भयभीत और चिंतित हैं। सुमित हृदयेश ने कहा कि नाबालिग बेटियों का अचानक गायब होना अत्यंत गंभीर मामला है। लापता बेटियों की शीघ्र बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की हम मांग करते है। दुःख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवार के साथ है।

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट और जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवारजनों की पीड़ा को महसूस कर रहा है। आज इसी संदर्भ में एसएसपी महोदय से मुलाकात और अवगत कराया कि लापता नाबालिग बेटियों के संदर्भ में सोशल मीडिया में तरह तरह की बातें प्रचलित हो रही है, जिससे पीड़ित परिजनों को काफी कष्ट हो रहा है और वे अत्यंत भय मे है। उक्त प्रकरण को लेकर भ्रामक बाते फैलाने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही होनी चाहिये ताकि क्षेत्र का माहौल ना बिगड़ने पाये। ज्ञापन देने वालो मे सतीश नैनवाल, हेमन्त बगड़वाल, मलय बिष्ट, जीवन कार्की, सुहैल सिद्दीकी, जगमोहन चिलवाल, प्रकाश पांडे, कमरजहां बेगम, शाइस्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top