Election Talks

“मेरी पत्नी को ही दे देते टिकट…”, टिकट कटने के बाद रो पड़े भाजपा के विधायक – VIDEO

Ad

देहरादून: प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले पार्टियों में टिकट बंटवारे को लेकर हमेशा आपसी लड़ाईयां होती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। बता दें इस बार भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के कई सिटिंग विधायकों के टिकट काटे हैं। जिनमें झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल का नाम भी शामिल है। पार्टी से नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा के विधायक कर्णवाल मीडिया से बात करते वक्त रो पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि प्रदेश में 14 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए आज लगभग सभी प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए। बीते दिन भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। भाजपा ने तब तक झबरेड़ा सीट पर किसी भी प्रत्याशी को मैदान पर नहीं उतारा था। मगर सूची जारी होने के बाद पता चला कि झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल का टिकट कट गया है।

इसी सिलसिले में देशराज कर्णवाल मीडिया से बात करते वक्त रो पड़े। उन्होंने इसे एक धोखा बताया। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने झबरेड़ा विधानसभा सीट से राजपाल सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। राजपाल सिंह की बात करें तो वह हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। देशराज कर्णवाल का कहना है कि पार्टी कार्यकर्ताओं में किसी को टिकट मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा मेरी पत्नी को ही टिकट दे देते। किसी ने षड्यंत्र रच कर मेरी पत्नी का टिकट कटवाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top