Uttarakhand News

हल्द्वानी विधायक की अधिकारियों के साथ बैठक, वक्त रहते काम पूरा हो और जनता को मिले लाभ

Ad

Haldwani News: हल्द्वानी विधानसभा के विधायक सुमित हृदयेश ने अपने निवास पर लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, कुमाऊं मंडल विकास निगम, मंडी परिषद और जल संस्थान के अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में क्षेत्र में चल रहे तथा हाल ही में पूर्ण हुए विकास कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्ष 2022-23 से लेकर 2024-25 तक उनकी विधायक निधि से सम्पन्न परियोजनाओं का जल्द से जल्द लोकार्पण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सड़कों की हालत, बिजली-पानी की आपूर्ति, सफाई व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा की।

सुमित हृदयेश ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं और सभी विभागों को आपसी तालमेल से कार्य करना चाहिए, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top