Nainital-Haldwani News

बारिश के बाद प्रभावित क्षेत्रों का विधायक सुमित हृदयेश ने किया दौरा, परेशानी है तो मुझे संपर्क करें

Ad

Haldwani Rain: गुरुवार रात हुई बारिश के बाग कलसिया, रकसिया और आमपानी नाले उफान पर बहने लगे थे। इस सभी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा विधायक सुमित हृदयेश ने किया। उन्होंने जमरानी कॉलोनी, देवखड़ी, काठगोदाम, बद्रीपुरा, वार्ड न.34, 35, 36, 37 में जलभराव और जानमाल के नुकसान का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों की परेशानियों को देखकर उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नालों की सफाई शीघ्र सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad

सुमित हृदयेश ने कहा कि बरसात से पहले ही सभी विभागों को मिलकर नालों की सफाई करा देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को कलसिया और रकसिया नालों के सुधार के प्रस्ताव पहले ही दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सरकार से अपील की कि इन प्रस्तावों को स्वीकार कर नालों पर सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाए, ताकि जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े और जान-माल की हानि न हो।

विधायक सुमित ने स्थानीय लोगों से कहा कि वे किसी भी प्रकार की चिंता न करें और किसी भी परेशानी के लिए उनसे संपर्क करें। इसके बाद वे उस युवक के पिता से मिलने पहुंचे जो नाले में बह गया था और उन्हें सांत्वना दी, यह कहते हुए कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ हैं। इस दौरान महेशानन्द, मोहन बिष्ट, मनु गोस्वामी, रमेश पाण्डे, लच्छु, गुरप्रीत सिंह चड्ढा, हरीश बल्यूटिया, कमला सनवाल सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top