Nainital-Haldwani News

क्यों देर शाम हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे विधायक सुमित ह्रदयेश

Ad

हल्द्वानी: गुरुवार देर शाम हल्द्वानी विधायक और कांग्रेस पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे। कांग्रेस पार्टी ने बैलपड़ाव क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तारा नेगी के ऊपर गलत तरीके से लगाए गए मुकदमे को लेकर आवाज़ उठाई है और पुलिस को ज्ञापन दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी नेता कोतवाली पहुंचे और हल्द्वानी कोतवाली में सीओ भूपेंद्र धोनी को ज्ञापन दिया।

कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने कहा कि तारा नेगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है, जो जिला पंचायत सदस्य से लेकर कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख के साथ ही कई महत्वपूर्ण पदों जिम्मेदारी उठा चुके है। वह अक्सर किसानों के हक के लिए भी आवाज़ उठाते है।

ऐसे में वह अपने क्षेत्र के एक मामले को लेकर बैल पड़ाव चौकी गए थे, जहां पर साजिशन उनके ऊपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है, ऐसे में उन्होंने एसएसपी नैनीताल को एक ज्ञापन भेजा है, जिससे इस पूरे मामले की निष्पक्ष पूर्वक जांच हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top