Nainital-Haldwani News

इधर एमबीपीजी में परीक्षा दे रहा था छात्र, उधर चोरों ने उसकी स्कूटी से चुराया मोबाइल

Ad

Haldwani news: शहर में चोरी के कई मामले सामने आते हैं और हर बार लोगों को चौकाते हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के एमबीपीजी कॉलेज से सामना आया है। जहां परीक्षा देने गए एक छात्र की स्कूटी की डिग्गी से चोर ने स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इतना ही नहीं चोर अपने साथ स्कूटी की चाबी भी चुरा ले गया।

ADVERTISEMENTS Ad

स्कूटी की चाबी भी चुरा ले गए चोर

मामला सोमवार का है। तीनपानी निवासी राजीव जोशी एमबीपीजी कॉलेज में बीए द्वितीय सेमेस्टर का छात्र है। और सोमवार को वो अपनी अंग्रेजी की परीक्षा देने के लिए घर से स्कूटी में निकला। कॉलेज पहुंचने पर उसने अपनी स्कूटी कॉलेज के बाहर खड़ी दी। और परीक्षा देेने चला गया। स्कूूटी की डिग्गी में उसने अपनी स्मार्ट वॉच और मोबाइल फोन रखे थे। जल्दबाजी के चलते राजीव स्कूटी की चाभी अपनी स्कूटी में ही भूल गया। बीच परीक्षा के दौरान जब उसे अपनी चाबी का ध्यान आया तो उसने परीक्षक से चाबी स्कूटी से लेने की बात कही, और वहां से बाहर आ गया। लेकिन बाहर आते ही उसके होश उड़ गए। तब तक चोर उसकी स्कूटी से मोबाइल, स्मार्ट वॉच और चाबी लेकर वहां से गायब हो गए थे। राजीव ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top