Uttarakhand News

उत्तराखण्ड मिस्टर एंड मिस सुपर मॉडल 2019:देहरादून में युवा मॉडल्स की इन अदाओं ने रैंप पर लगाई आग

Ad

देहरादून: मॉडलिंग से निकलकर अभिनय की दुनिया में राज्य के कई युवाओं ने अपना परचम लहराया है। इस कठिन रास्ते पर चलने का फैसला उन्होंने खुद चुना और संघर्ष की ऐसी कहानी लिखी जिसे आज कामयाबी भी सलाम करती है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी दिशा में राज्य के युवाओं को मॉडलिंग की दुनिया में पहचान दिलाने के लिए उत्तराखण्ड मिस्टर एंड मिस सुपर मॉडल 2019 की तलाश हल्द्वानी से शुरू होकर राजधानी देहरादून पहुंची। देहरादून में इस इवेंट में भाग लेने के लिए युवाओं का तांता लग गया, शायद उन्हें पता था कि लंबी उड़ान के लिए छोटे-छोटे कदम अहम होते हैं।

बता दें कि यह इवेंट डीएचआर प्रोडक्शन और वन लाइफ इंटरटेनमेंट के बैनर तले राज्य भर के 7 जिलों में आयोजित कराया जा रहा है जो अब अपने फिनाले के करीब पहुंच गया है।  उत्तराखण्ड मिस्टर एंड मिस सुपर मॉडल 2019 का फिनाले जनवरी में होगा जिसके मुख्य जज क्रिस्टिना ( फेमिना मिस इंडिया ईस्ट, एमटीवी लव स्कूल सेमी फाइनलिस्ट) और शरेन शोबनी ( एसटीवी रॉडिज़ एक्ट्रीम सेमी फानलिस्ट) होंगे।

हेमा मोर्या डायरेक्टर डीएचआर प्रोडक्शन ने बताया कि इवेंट बेहद शानदार रहा। इवेंट को लेकर युवा काफी जोश में दिखाई दिए। इस इवेंट में 40 युवाओं ने भाग लिया था जिसमें से जजों ने 15 को सलेक्ट किया है।

  उन्होंने बताया कि इस तरह के इवेंट मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख रहे उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए शानदार मंच है।

इन जजों ने किया मॉडल्स का चयन

  • सचिन ललवानी- डाइरेक्टर वन लाइफ एंटरटेनमेंट, मिस्टर उत्तराखण्ड रनरअप, मिस्टर पॉपुलर
  • रेनू मोर्या- डायरेक्टर डीएचआर प्रोडक्शन, मिस्टर एंड मिस इंडिया फाइनलिस्ट , मिस कैटवॉकर
  • ब्रांड एंबेसडर सिद्दी होलिडेज़-रिया नेगी- मिस इंडिया कंट्री वाइड
  • संजना शर्मा- मॉडल
  • हेमा मोर्या- डायरेक्टर डीएचआर प्रोडक्शन
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top