Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में जनसभा करने वाले चौथे प्रधानमंत्री होंगे मोदी…24 साल बाद आया है मौका

Ad

हल्द्वानी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के लिए नगर में ढेर सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। सड़कें बनने से लेकर रंग रोगन और बहुत कुछ। पीएम मोदी की रैली को लेकर हल्द्वानी में बीती चार पांच दिन साल के सबसे व्यस्त दिनों में रहे हैं। हल्द्वानी के लिए यह ऐतिहासिक दिन है, लेकिन क्या आप जानते हैं पीएम मोदी से पहले सिर्फ तीन प्रधानमंत्री ऐसे हैं जो हल्द्वानी में जनसभा कर चुके है।

ADVERTISEMENTS Ad

पीएम मोदी एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में विशाल रैली को संबोधित करने वाले हैं। माना जा रहा है कि पीएम इस मौके पर कुमाऊं को कई सौ करोड़ों की योजनाओं की सौगात दे सकते हैं। इससे पहले वर्ष 1997 में डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय का शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा हल्द्वानी पहुंचे थे।

हालांकि प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे पहले हल्द्वानी आने वाली नेता इंदिरा गांधी थी। जी हां, 1982 में नैनीताल जाते समय इंदिरा गांधी ने हल्द्वानी एमबीपीजी कोई में एक संक्षिप्त कार्यक्रम किया था। बता दें कि तब छात्रसंघ उपाध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर थे। वे बताते हैं कि इंदिरा गांधी ने कई घोषणाएं की थी। उन्होंने शहर के कई लोगों से मुलाकात भी की थी।

गौरतलब है कि ठीक तीन साल बाद ही भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी हल्द्वानी पहुंचे थे। वह एचएमटी फैक्ट्री के उद्घाटन के लिए वर्ष 1985 में यहां आए थे। अब 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। हर तरफ चर्चा है कि मोदी जिस तरह की सभा करने वाले हैं, वीसी पहले किसी भी पीएम ने नहीं की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top