Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की महिला पार्षद के साथ छेड़छाड़, चार मनचलों के खिलाफ केस दर्ज

File Photo
Ad

हल्द्वानी: शहर की छवि चाहे कितनी भी अच्छी हो, कुछ मनचले इस छवि को बिगाड़ने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ते। इस बार करवाचौथ के दिन हल्द्वानी नगर निगम की महिला पार्षद के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की है। जिसके बाद पार्षद द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर भी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार महिला पार्षद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि करवा चौथ के मौके पर वह करीब 8:15 बजे अपने पति के साथ सुनार की दुकान में खरीदारी करने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां पर मौजूद कुछ युवकों ने पार्षद के साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया।

मनचले युवकों ने पार्षद के ऊपर अमरूद का टुकड़ा फेंका और साथ में अभद्र टिप्पणी भी की। इस घटना के बाद महिला पार्षद ने युवकों के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी है और पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसआई विजय मेहता ने जानकारी दी और बताया की पुलिस को तहरीर मिल चुकी है। 4 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top