Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की मोनिका शर्मा ने 129 देशों के महासम्मेलन में किया भारत का प्रतिनिधित्व

Ad

Haldwani Success Story:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड की सफलता अब विश्व पटल पर डंके की चोट के साथ गूँज रही है। उत्तराखंड के युवाओं की मेहनत से जुड़ते अवसर निरंतर सफलता में परिणत होते नज़र आ रहे हैं। जहाँ खेलों और रक्षा क्षेत्र में उत्तराखंड के योगदान को पूरे आदर के साथ स्थान दिया जाता है वहीं अब यहाँ के कूटनीतिक ज्ञाताओं के आगे भी विश्व सर झुका रहा है। हालही में क्वालालम्पुर में आयोजित हुए ‘सर्वश्रेष्ठ राजनयिक एलएलसी सम्मलेन’ में हल्द्वानी की मोनिका शर्मा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

कूटनीतिक ज्ञान और परिवार के समर्थन से आज विश्व में उत्तराखंड के साथ भारत का परचम बुलंद करने वाली उत्तराखंड की बेटी मोनिका शर्मा हल्द्वानी शहर के मोटाहल्दू क्षेत्र की रहने वाली हैं। जिन्होंने भारतीय मूल्यों पर वैश्विक विमर्श में अपना योगदान दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मलेशिया में आयोजित यह महासम्मेलन में 129 देशों ने प्रतिभाग किया। जिसमें हल्द्वानी की रहने वाली मोनिका शर्मा ने भारत के प्रतिनिधि के रूप में हिस्सा लिया। तिरंगे के साथ वैश्विक मंच से भारत के मूल्यों को उपयुक्त शब्दों के साथ अपने दिए गए समय में विस्तारपूर्वक समझाने पर मोनिका को विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों एवं सलाहकारों से प्रोत्साहन एवं सराहना प्राप्त हुई।

अपनी बेटी की इस उपलब्धि से अत्यंत खुश परिवारजनों ने भी अपनी शुभकामनाएं मोनिका के नाम की हैं। साथ ही वे बताते हैं कि इस खबर के सामने आने से मोनिका के सभी शिक्षकों एवं गुरुजनों के भी सन्देश उन्हें प्राप्त हुए हैं। उत्तराखंड की बेटियों के माध्यम से रोज बढ़ रहा हमारे राज्य का गौरव से अब अन्य राज्यों के साथ अन्य देश भी परिचित हो रहे हैं। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली मोनिका शर्मा को हमारी तरफ से भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top