Dehradun News

MONSOON ALERT: उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

Ad

देहरादून: उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार 5 जुलाई के लिए राज्यभर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के 7 जिलों में भारी बारिश की विशेष चेतावनी दी गई है। विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली में अधिकांश स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है..जबकि कुमाऊं के नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी बारिश की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

हालांकि बारिश उत्तराखंड के सभी जिलों में होगी लेकिन विशेष चेतावनी वाले जिलों में जलभराव, भूस्खलन और नदी-नालों के उफान पर आने की आशंका जताई गई है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 6 से 10 जुलाई तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान जताया है। सभी जिलों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।

गौरतलब है कि इस वर्ष 20 जून को मानसून उत्तराखंड पहुंचा था। इसके बाद से राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, नदियों का जलस्तर बढ़ना और सड़क मार्गों के बाधित होने जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मैदानी इलाकों में भी जलभराव की समस्या गहराने लगी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब रहने के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में। नदियों के किनारे न जाएं और मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top