Dehradun News

उत्तराखंड में मौसम विभाग की बारिश को लेकर भविष्यवाणी !

rain
Ad

देहरादून: उत्तराखंड में मानसूनी बारिश लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक झमाझम बारिश का दौर जारी है…जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और कई संपर्क मार्गों पर मलबा व बोल्डर गिरने से आवाजाही बार-बार बाधित हो रही है। इससे सड़कों पर लंबा जाम लग रहा है और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अल्मोड़ा, चमोली और उधम सिंह नगर के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है…जबकि नैनीताल, देहरादून और बागेश्वर जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ बारिश की आशंका है।

देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

भारी बारिश के चलते कई गांवों में भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और आवश्यक न हो तो खराब मौसम में यात्रा से बचें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top