Dehradun News

उत्तराखंड में 20 जून तक पहुंचेगा मॉनसून

rain
Ad

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून इसी सप्ताह दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून की सक्रियता को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्य में 20 जून से पहले ही मानसून प्रवेश कर सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि सामान्यत मानसून 20 जून तक उत्तराखंड पहुंचता है इस बार भी तय समय पर पहुँचने की संभावना हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में मानसून से पहले अच्छी बारिश देखी गई है…जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है।

बिहार के कुछ हिस्सों में मानसून पहले ही पहुंच चुका है और उत्तर प्रदेश में भी अगले एक से दो दिन में मानसून की दस्तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके बाद मानसून उत्तराखंड की सीमाओं में प्रवेश करेगा।

राजधानी देहरादून की बात करें तो मंगलवार को कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई…लेकिन इसके बाद धूप खिली रही और मौसम शुष्क बना रहा। अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं पंतनगर में तापमान 34.5, मुक्तेश्वर में 23 और नई टिहरी में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो प्रदेश में 23 जून तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। खास तौर पर बुधवार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी छिटपुट बारिश हो सकती है और हवाएं चलने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top