Dehradun News

उत्तराखंड में मॉनसून पहुंचेगा जल्दी, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अपडेट

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में इस बार मानसून समय से पहले दस्तक देने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार राज्य में 10 जून तक मानसून सक्रिय हो जाएगा जो सामान्य समय से लगभग पांच दिन पहले है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस वर्ष प्रदेश में औसत से छह फीसदी अधिक बारिश होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार जून के पहले सप्ताह में प्री-मानसून की अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। खासकर पर्वतीय जिलों में तेज बारिश के दौर की संभावना है। यह प्री-मानसून शॉवर कई जगहों पर पहले ही शुरू हो चुका है।

हालांकि विभाग का कहना है कि 5 जून के बाद बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आ सकती है, जिससे लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिलेगी। लेकिन 10 जून के बाद प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा और वर्षा का सिलसिला जोर पकड़ सकता है।

उत्तराखंड में लंबी अवधि का औसत वर्षा मानक 87 सेंटीमीटर है। इस बार यह आंकड़ा 108 फीसदी तक पहुंच सकता है यानी औसत से छह प्रतिशत अधिक बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इस बार मानसून सामान्य से पहले आने के संकेत दे रहा है। जून के पहले सप्ताह में अच्छी प्री-मानसून बारिश देखने को मिलेगी, जो खेती और तापमान में संतुलन के लिहाज़ से भी फायदेमंद होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top