Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: तिकोनिया शोरूम से करीब एक करोड़ रुपए के मोबाइल चोरी हुए

Ad

हल्द्वानी: तिकोनिया स्थित वनप्लस मोबाइल शोरूम में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने देर रात्रि लगभग 150 मोबाइल साफ कर दिए हैं। इस चोरी की घटना के सामने आने के बाद हर कोई सकते में हैं। डीएम कैंप से कुछ ही दूरी में इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि चोरी हुए मोबाइलों की कीमत एक करोड़ से ज्यादा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के साथ-साथ पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से खंगाली जा रही है। चोरी करने वालो की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी में करीब 6 लोग दिखाई दे रहे हैं। इस मामले की जांच को लेकर पुलिस की टीम व एसओजी की टीम दिल्ली रवाना हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है की चोरी के मोबाइल दिल्ली में बेचे जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top