Nainital-Haldwani News

दिल्ली-दून रूट पर 20 से ज्यादा बसें फंसीं, हल्द्वानी पहुंचने में लगा 4-5 घंटे ज्यादा

roadways
Ad

Delhi-Dehradun Route | Kanwar Yatra | Haldwani |Traffic Jam : कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-दून मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सोमवार को इस रूट पर चलने वाली 20 से ज्यादा बसें रास्ते में जाम में फंस गईं। जाम और डायवर्जन के कारण बसों को हल्द्वानी पहुंचने में सामान्य से करीब चार से पांच घंटे अधिक समय लगा।

ADVERTISEMENTS Ad

रोडवेज अधिकारियों ने कहा कि गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में डायवर्जन के कारण दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम और हिसार की बसों को वैकल्पिक रास्तों से भेजना पड़ा। इससे देहरादून, हरिद्वार और चंडीगढ़ रूट की बसों पर भी असर पड़ा।

यात्रियों को बसों के लंबे समय तक जाम में फंसे रहने से काफी परेशानी हुई। कई यात्रियों ने पहले से ऑनलाइन टिकट बुक कर रखे थे…लेकिन यातायात बाधित होने के कारण बसें तय समय पर नहीं पहुंच सकीं।

हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने कहा कि स्थिति को देखते हुए मंगलवार से ऑनलाइन बसों की व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि डिमांड के अनुसार समय पर बस उपलब्ध नहीं होती है तो संबंधित बुकिंग को रद्द किया जा सकता है।

कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को फिलहाल अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top