Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में एक करोड़ रुपए की स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, एक आरोपी निकला बरेली का पुलिसकर्मी

Ad

हल्द्वानी- नैनीताल पुलिस और SOG की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अब तक नशे के इतिहास में सबसे बड़ी खेप बरामद की की है। पुलिस ने तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से एक किलोग्राम से अधिक स्मैक बरामद की है। पकड़े गए तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन तीनों तस्करों की पहचान मोरपाल, अर्जुन पांडे और रविंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

शुक्रवार को इस मामले का एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक अब तक नहीं बरामद की गई थी। एसओजी और लालकुआं कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ यह बड़ी कामयाबी हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एक बाइक सवार की तलाशी ली। बाइक में तीन लोग सवार थे पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगे ।

इस बीच तीनों को पुलिस ने पकड़ा और तलाशी ली तो तीनों के पास से 1 किलो से अधिक स्मैक बरामद की गई अंतराष्ट्रीय बाजार में इस समय की कीमत 1 करोड़ बताई जा रही है। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया एक आरोपी उत्तर प्रदेश ( बरेली) पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top