Nainital-Haldwani News

जिसका अंदाजा था वही हुआ, काठगोदाम-मुंबई स्पेशल ट्रेन पहले ही दिन हुई पैक

Ad

Kathgodam Special Train: Kathgodam-Mumbai Special Train Response:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के पर्यटन में आ रही बढ़त को हर वर्ष साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। भारत के विभिन्न राज्यों से कई यात्री प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए उत्तराखंड आते हैं। गर्मियों में पर्यटकों की संख्या में यहाँ ख़ासा बढ़त आती है। उत्तराखंड की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए रेलवे ने काठगोदाम, लालकुआं, देहरादून समेत अन्य जगहों से भी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू की है। स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी हो रही है। साथ ही उन्हें अपने गंतव्य के लिए यातायात का सीधा और सुविधाजनक माध्यम भी मिल रहा है। बता दें कि काठगोदाम से मुंबई के लिए शुरू हुई स्पेशल ट्रेन सेवा में यात्रियों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

जी हाँ, बुधवार 24 अप्रैल को मुंबई से शुरू हुई इस स्पेशल ट्रेन के पहले संचालन में ही हज़ारों यात्रियों ने यात्रा कर ली है। 24 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुंबई से चली यह स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुंची थी। 3 घंटे के अंतराल के बाद यह ट्रेन शाम 5:30 बजे दोबारा मुंबई के लिए रवाना हो गई। यह स्पेशल ट्रेन अपने पहले ही दिन पूरी तरह यात्रियों से भरी नज़र आई। अधिकृत जानकारी के अनुसार काठगोदाम-मुंबई स्पेशल ट्रेन में पहले ही दिन हज़ारों यात्रियों ने यात्रा कर ली है। रेलवे अधिकारी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह ट्रेन पहले ही दिन यात्रियों से पूरी तरह से पैक रही।

काठगोदाम शहर को कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों का द्वार कहा जाता है। रेलवे से मिली स्पेशल ट्रेन की सौगात पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने में अभी तक खरी उत्तरी है। बता दें कि यह ट्रेन काठगोदाम से बरेली, मथुरा, भरतपुर, कोटा होते हुए मुंबई रेलवे स्टेशन पहुँचती है। काठगोदाम से मुंबई के बीच चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन का संचालन हफ्ते में एक दिन (गुरुवार) को ही होता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top