Pauri News

देवभूमि में बेटे की शर्मनाक हरकत, मां के साथ दुष्कर्म…पिता को भी पीटा

Ad

पौड़ी गढ़वाल: मां के साथ दुष्कर्म करने के मामले ने सबको चौंका दिया है। फिलहाल आरोपित को जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र पौड़ी के एक गांव में रहने वाली महिला का एक बेटा दिल्ली व बेटी रोहतक में रहती है। जबकि कथित तौर पर मानसिक रूप से बीमार एक बेटा माता-पिता के साथ रहता है। तीन माह पहले ही देहरादून के एक मानसिक चिकित्सालय से उसका इलाज भी हो चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना बीते रविवार की देर शाम की है। जब मां बेटे को खाना देने गई तो आरोपित ने मां के साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपित ने मां की पिटाई करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। पिता वहां आए तो उनकी भी पिटाई कर दी। प्रभारी कोतवाल महेश रावत ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपित मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top