Women Power

जिंदगी में देखा दुख लेकिन लोगों की मुस्कान की वजह बनीं, पावर वूमन दिव्या माधुर की भावुक कहानी

Ad

नई दिल्ली: दिव्या माधुर को आपने सुना होगा। बेंगलुरू की दिव्‍या मधुर एक एंटरप्रेन्योर हैं। दिव्‍या एनर्जी हीलर और स्प्रिचुअल कोच होने के साथ स्‍पीकर और स्‍टोरीटेलर भी हैं। दिव्या ने यहां पहुंचने के लिए अपने करियर से ज्यादा निजी जीवन में संघर्ष देखा है। कामयाब इंसान अपने अच्छे दिन को याद करता है लेकिन दिव्या की कहानी ही दुखों से शुरू होती है। घर में प्यार नहीं मिला, पति ने जिंदगी को नर्क कर दिया था लेकिन बेटे ने जिंदगी देखने का नजरिया ही बदल दिया। आज दिव्या माधुर की कहानी पर हम प्रकाश डालेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

नहीं मिला पिता का प्यार

दिव्या माधुर को बचपन से दुख और धोखा ही मिला। सबसे पहले दिल्‍ली की मूल निवासी दिव्‍या मधुर ने बचपन में पिता की प्रताड़ना देखी। पिता के मौत के बाद मां की दूसरी शादी हुई तो सौतेले पिता को भी दिव्या से लगाव नहीं हुआ। सौतेले पिता के घर में दिव्‍या को दुख ही झेलना पड़ा।

शादी के बाद नरक बन गया जीवन

बेटी को दुख में देखते हुए मां जब नाना-नानी के पास आई तो वहां भी दिव्या को मनहूस होने के ताने मिले। यहां तक की मां को भी लगने लग गया था कि उसके जीवन में दुखों का कारण दिव्या ही है। पढ़ाई पूरी होने के बाद शादी हुई तो दिव्या को लगा कि अब जीवन बदल जाएगा लेकिन यहां भी दुखों ने पीछा नहीं छोड़ा। दिव्या के पति को पोर्न देखने का शौक था। वो दिव्‍या को भी पोर्न देखने के लिए मजबूर करता था। ये सब देखकर उसकी फेंटेसी ऐसी हो गई कि वो अपनी ही पत्‍नी को दूसरे पुरुषों के साथ सेक्‍स करते हुए देखना चाहता था। उसने दूसरे मर्दो के साथ भी दिव्या को शेयर कर लिया। ये सिलसिला नौ साल तक चलता रहा।

ऑफिस में भी मिला धोखा

इसके बाद दिव्या का बेटा हुआ तो वो सब झेलती रही। लेकिन 2015 में दिव्या पति से अलग हो गई। इसके बाद उन्होंने नौकरी खोजी। नौकरी के दौरान उन्हें एक शख्स से प्यार हुआ। उन्होंने उसे पूरी कहानी बताई लेकिन वहां भी दिव्या को धोखा मिला। इसके चलते दिव्या ने नौकरी छोड़ दी।

बेटे के वजह से मिली कामयाबी

इतने धोखे मिलने के बावजूद दिव्‍या ने हार नहीं मानी और अपने बेटे के लिए फिर से सबकुछ भुला कर नई जिंदगी की ओर कदम बढ़ाया। उसका बेटा बड़ा होकर अपनी मां पर गर्व करें ना कि शर्मिन्‍दा हो इसके लिए उसने कुछ करने की ठानी और फिर से अपने आप को स्‍टेबलिश करने में जुट गई।एक जानने वाले से हीलर से मिलीं और चंद दिनों में वो लोगों की हीलिंग करने लगी। आज दिव्‍य जानी मानी इन्‍टप्रेन्‍योर बन चुकी हैं और बेटे के संग मुस्‍कुरातें हुए खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं साथ ही दूसरे के चेहरों पर मुस्‍कान बिखेर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top