Uttarakhand News

धोनी फैमिली ने फिर जीता उत्तराखंड का दिल, सोशल मीडिया पर दिखा पहाड़ी अंदाज

Ad

देहरादून, मंथन रस्तोगी: उत्तराखंडवासियों के लिए कोई चीज यदि सबसे अधिक मायने रखती है, तो निश्चित तौर पर वो हमारे पहाड़ हैं। देवभूमि के लोग साधारण मगर सबसे बेहतर अंदाज में जीवन व्यतीत करते हैं। पहाड़ के लोग भले देश-विदेश के किसी कोने में चले जाएं, कितने बड़े आदमी बन जाएं, मगर कभी पहाड़ को पीछे नहीं छोड़ते। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी रावत धोनी ने एक बार फिर पहाड़ के प्रति अपना प्रेम जाहिर कर उत्तराखंड के लोगों का दिल जीता है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल इंस्टाग्राम पर साक्षी धोनी ने एक वीडियो स्टोरी लगाई है। जो हर उत्तराखंडी को पसंद भी आ रही है और खूब वायरल भी हो रही है। साक्षी इस वीडियो में खाना बनाती दिख रही हैं। जिस बर्तन मे वो खाना बनाती दिख रही हैं, उसे पहाड़ में तौली कहा जाता है और यहां तौली हर घर में आपको देखने को मिल जाएगी। इतना ही नहीं इस स्टोरी के बैकग्राउंड में पहाड़ी गीत “भालु लगड़ू भनूली” भी चल रहा है। जो इस वीडियो को और भी खूबसूरत बना रहा है। हाल ही में दिवाली के जश्न से भी वायरल हुई एमएस धोनी और साक्षी की फोटो ने सबको प्रभावित किया था।

इस फोटो में साक्षी गले में पहाड़ी गुलबंद पहनी हुई थी। पहाड़ी गुलबंद पहाड़ की महिलाओं का सबसे प्रिय आभूषण होता है। इसकी मान्यता भी बहुत होती है। आपको बता दें कि साक्षी देहरादून से ही हैं। वह एसमएस धोनी के साथ यहां आती रहती हैं। महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक गांव भी उत्तराखंड के अल्मोड़ा में है। ऐसे में दोनों का पहाड़ के लिए प्रेम स्वाभाविक है। वो और बात है कि कई सारे लोग धोनी पर उत्तराखंड की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाते हैं। मगर ऐसी तस्वीरें और वीडियो इसके विपरीत बात साबित करती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top