Sports News

एमएस धोनी ने दे दिए संन्यास के संकेत, क्या ये सीजन आखिरी है ?

Ad

नई दिल्ली: आईपीएल मुकाबलों में कप्तानी के लिहाज से लीग के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास ने उनके फैंस को परेशान किया हुआ है। हर सीजन धोनी के संन्यास को लेकर सवाल पूछा जाता है। इस बार भी यही सवाल लगातार चर्चाओं में है। धोनी फिलहाल सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं मगर एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रिटायरमेंट पर जो कहा, उससे माही के फैंस कहीं ना कहीं निराश जरूर हुए हैं। एमएस धोनी ने इशारों इशारों में संन्यास के संकेत दे दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से एक ईवेंट में पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी से जब संन्यास के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने खुद को जवाब देने से रोका नहीं। दरअसल, मीडियाकर्मी ने उनसे पूछा कि, “आपका रिटायरमेंट प्लान क्या है।” तब धोनी ने जवाब देते हुए कहा कि, “उस कॉल (रिटायरमेंट) को लेने के लिए अभी बहुत समय है। अभी हमारे पास काफी मैच बाकी है और अगर मैंने कुछ कहा तो कोच दवाब में आ जाएंगे।”

इतना कहते ही धोनी हल्का सा मुस्कुराने भी लगे। लाजमी है कि धोनी का अंदाज सबसे अलग है। उनके दिमाग में क्या चलता है, ये केवल वही जानते हैं। चेहरे के हाव भाव छिपाने के मामले में धोनी का कोई सानी नहीं है। इस सीजन को धोनी का आखिरी सीजन काफी लोग बता रहे हैं। बहुत से क्रिकेट पंडितों ने ये भी कहा कि, उन्हें देखकर आखिरी सीजन लगता नहीं है। वहीं, धोनी के पूर्व सहयोगी और सीएसके व भारत के पूर्व खिलाड़ी केदार जाधव ने भी कहा है कि, ये धोनी का लास्ट सीजन होगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top