Sports News

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के साथ जुड़े धोनी, अभ्यास के दौरान आए नजर

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के साथ जुड़े धोनी, अभ्यास के दौरान आए नजर
Ad

नई दिल्ली: आइपीएल के सीजन के समापन के बाद हर क्रिकेट प्रेमी की नजरें टीम इंडिया पर हैं। विराट कोहली की अगुवाई वाली ये टीम टी20 विश्व कप के लिए तैयार है। टीम ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। सोमवार को अपने वॉर्म अप गेम से एक शाम पहले एम एस धोनी भी टीम के साथ नजर आए। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

बीते दिनों चेन्नई सूपर किंग्स को चौथा आइपीएल खिताब जिताने के बाद भारत के सबसे सफल कप्तान टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं। बता दें कि बीसीसीआई ने धोनी को भारतीय टीम का मेंटर नियुक्त किया। वह टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के साथ रहेंगे। गौरतलब है कि ये विश्व कप कई मायनों में खास होने वाला है।

एक तरफ टीम एमएस धोनी को फेयरवैल देना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली टी20 कप्तान के तौर पर आखिरी टूर्नामेंट खेल रहे हैं। साथ ही कोच रवि शास्त्री, विक्रम राठौर, भरत अरुण और आर श्रीधर भी आखिरी बार टीम इंडिया के साथ नजर आएंगे। इसलिए टीम के साथ जुड़ा हर जन चाहेगा कि ये वर्ल्ड कप भारत ही जीते।

महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो उन्होंने रविवार की शाम टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में अलग-अलग खिलाड़ियों के साथ वक्त बिताया। कप्तान विराट कोहली के साथ एमएस धोनी मंथन करते हुए नज़र आए। मेंटर एमएस धोनी ने टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों के साथ ज्यादा वक्त बिताया। जिसमें ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह समेत अन्य खिलाड़ियों के साथ की तस्वीरें सामने आई हैं।

बीसीसीआई ने रविवार शाम को भी भारत के पहले प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें साझा की थीं. जिसमें एमएस धोनी कोच रवि शास्त्री, भरत अरुण, विक्रम राठौड़ और एस. श्रीधर के साथ बातचीत करते हुए दिख रहे थे। विराट कोहली ने हाल ही में कहा था कि एमएस धोनी के टीम के साथ जुड़ने से काफी फायदा होगा और टीम को बूस्ट मिलेगा।

बता दें कि टीम इंडिया को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेलना है। इसके अलावा भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान, फिर न्यूजीलैंड और फिर अफगानिस्तान के खिलाफ होना है। टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्डकप के लिए कमर पूरी तरह से कस ली है। अब सोमवार को वार्म अप मैच में जीत के मंत्र लेकर मैदान पर उतरेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top