Nainital-Haldwani News

नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, रामपुर से फरार मुकेश बोरा गिरफ्तार

Ad

HALDWANI: Police: Mukesh Bora : Arrest:नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुकेश बोरा के खिलाफ महिला से दुष्कर्म और और उसकी नाबालिक बेटी के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर पोस्को के तहत नैनीताल पुलिस में मामला दर्ज किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला एक सितंबर को मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने 25 सितंबर को आरोपी मुकेश बोरा की गिरफ्तारी का खुलासा किया।

एसएससी ने बताया कि आरोपी को उत्तर प्रदेश के रामपुर से गिरफ्तार किया गया है। मुकेश बोरा कई दिनों से फरार चल रहा था और नैनीताल पुलिस कई राज्यों मे उसको पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। बोरा को भागने में सहायता करने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को लेकर पांच टीम गठित की थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top