Almora News

चौखुटिया के मुकेश नेगी की खुली किस्मत, IPL की टीम बनाकर ड्रीम 11 पर जीते एक करोड़ रुपए

Ad

अल्मोड़ा: आइपीएल का क्रेज पहले ही इतना सिर चढ़कर बोल रहा था कि अब ड्रीम 11 ने इसे और भी बढ़ा दिया है। आइपीएल शुरू होते ही ड्रीम 11 और ज्यादा सुर्खियों में आने लगता है। सिर्फ ये एप ही नहीं बल्कि इसका इस्तेमाल करने वाले भी कई बार हेडलाइन्स बनाते हैं। उत्तराखंड में ड्रीम 11 के जरिए करोड़पति बनने का सिलसिला लगातार जारी है। अब चौखुटिया के मुकेश नेगी की लौटरी लगी है। उन्होंने दिल्ली और लखनऊ के मैच में टीम लगाकर एक करोड़ जीते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि मुकेश नेगी अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया निवासी हैं और वर्तमान में ओरेकल कारपोरेशन नोएडा में टेक्लिकल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। आजकल सभी खेल प्रेमियों को क्रिकेट के साथ साथ ड्रीम 11 से भी प्यार हो गया है। हर किसी की तरह मुकेश नेगी भी ड्रीम 11 पर टीम बनाते हैं। लेकिन कहते हैं ना कि भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। कुछ ऐसा ही मुकेश नेगी के साथ भी हुआ है।

दरअसल मुकेश ने रविवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स व दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए आईपीएल मैच में ड्रीम 11 पर अपनी टीम बनाई थी। उन्होंने मुकाबले के लिए कुल 20 टीमें बनाई थीं। इसमें से एक टीम ने उन्हें एक करोड़ रूपए जिता दिए हैं। बता दें कि अब तीस लाख रूपए मनोरंजन टैक्स काटकर उन्हें 70 लाख रूपया मिलेगा। मुकेश ने बताया कि 19वीं टीम में 410.25 अंक के साथ प्रथम स्थान मिला था। मुकेश के जीतने से परिवार में खुशी का माहौल है। याद दिला दें कि इससे पहले पिथौरागढ़ में चाय बेचने वाले ने एक करोड़ तो भिकियासैंण के युवक ने दो करोड़ रुपए जीते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top